चाईबासा से 12, सरायकेला से 13 बंदी घाघीडीह जेल शिफ्ट

जमशेदपुर : चाईबासा मंडल कारा से रविवार को 12 और सरायकेला मंडल कारा से 13 सजायाफ्ता बंदियों को घाघीडीह सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया. नौ दिसंबर को चाईबासा कारा से 15 कैदियों के भागने की घटना से बाद 25 कैदियों को घाघीडीह जेल स्थानांतरित किया गया है. इसी सप्ताह शीर्ष माओवादी नेता रहे किशन […]

By Prabhat Khabar Print Desk | December 22, 2014 3:47 AM

जमशेदपुर : चाईबासा मंडल कारा से रविवार को 12 और सरायकेला मंडल कारा से 13 सजायाफ्ता बंदियों को घाघीडीह सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया. नौ दिसंबर को चाईबासा कारा से 15 कैदियों के भागने की घटना से बाद 25 कैदियों को घाघीडीह जेल स्थानांतरित किया गया है. इसी सप्ताह शीर्ष माओवादी नेता रहे किशन जी के सहयोगी हिमाद्री सेन राय सहित पांच माओवादियों को घाघीडीह सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था. इसमें एक महिला नक्सली भी शामिल है. घाघीडीह जेल को सेंट्रल जेल का दर्जा मिलने के बाद कोल्हान के जेलों में बंद सजायाफ्ता बंदियों को घाघीडीह जेल शिफ्ट किया जा रहा है.

Next Article

Exit mobile version