टीएसडीपीएल में 18.38 फीसदी बोनस, अधिकतम मिलेगा 1,11,634 रुपये

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) में बुधवार को कर्मचारियों के बोनस पर प्रबंधन और यूनियन के बीच कोलकाता हेड ऑफिस में समझौता हुआ.

पिछले बार से आयी कमी, 2023 में 20 प्रतिशत हुआ था बोनस वरीय संवाददाता जमशेदपुर टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) में बुधवार को कर्मचारियों के बोनस पर प्रबंधन और यूनियन के बीच कोलकाता हेड ऑफिस में समझौता हुआ. समझौते के तहत कर्मचारियों को 18.38 प्रतिशत बोनस देने पर कंपनी ने सहमति दे दी. बोनस का लाभ 568 कर्मचारियों को मिलेगा. जमशेदपुर के 300 कर्मचारी लाभान्वित होंगे. कर्मचारियों को न्यूनतम 42,073 रुपये और अधिकतम 1,11,634 रुपये मिलेंगे. बोनस के रूप में कुल 3.74 करोड़ रुपये कर्मचारियों के बीच वितरण होगा. पिछले साल भी टीएसडीपीएल के कर्मचारियों को समझौते के तहत 20 प्रतिशत बोनस मिला था. बोनस की अधिकतम राशि 1,11,806 रुपये व न्यूनतम राशि 68,491 रुपये थी. बोनस के तौर पर कर्मचारियों के बीच 3. 81 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था. 20 सितंबर को कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में आ जाएंगे पैसे बोनस की राशि 20 सितंबर को कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में भेज दिया जायेगी. यूनियन के द्वारा लगातार अपने मेडिकली अनफिट साथियों के लिए स्कीम लाने का सुझाव दिया जा रहा था. प्रबंधन की ओर से करण लखानी ने आज मेडिकल सिप्रेशन स्कीम को विस्तार से यूनियन के समक्ष रखा. यूनियन और प्रबंधन के बीच चर्चा हुई कि जल्द ही इस स्कीम को प्रभावी ढंग से लागू किया जायेगा. यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि बोनस की राशि का कर्मचारी सदुपयोग करें और पैसे को बचाकर अपने बाल-बच्चों के हित में लगाएं. बोनस समझौते पर इन लोगों ने किये हस्ताक्षर बोनस वार्ता में प्रबंधन की तरफ से एमडी संदीप कुमार, वाइस प्रेसिडेंट अविनाश मेहता, सीएचआरवो करण लखानी, चीफ एचआर संजय मजूमदार, डिवीजनल मैनेजर पुण्य श्लोक गुरु, डिप्टी मैनेजर सिद्धि भंडारी और यूनियन की तरफ से राकेश्वर पांडेय, महामंत्री अमन जी, संजीव सिंह, सच्चिदानंद, एसबी राणा, अनीश झा, बीडी सिंह, आर रवि, रमेश चौधरी, दिनेश कुमार, रंजन मिश्रा, राकेश कुमार, मनोज सिंह, प्रमोद उपाध्याय ने हस्ताक्षर किये. वित्तीय वर्ष न्यूनतम राशि अधिकतम राशि बोनस प्रतिशत 2018- 19 — 28,547 — 65,756 — 18 2019- 20 — 37,681 —- 68,174 — 15. 3 2020- 21 — 45, 682 — 79, 746 — 17 2021- 22 — 59,439 —- 95,849 — 20 2022 – 23 – 68,491 — 1,11,806 — 20

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >