सरकारी में चल रहा था निजी स्कूल

जमशेदपुर: चाकुलिया, बहरागोड़ा और धालभूमगढ़ के दर्जन भर स्कूलों में सोमवार को डीएसइ इंद्र भूषण सिंह ने निरीक्षण किया. इस दौरान चाकुलिया के मध्य विद्यालय केरुकोचा में सरस्वती शिशु मंदिर के नाम से निजी स्कूल संचालन करते हुए उन्होंने प्रधानाचार्य को पकड़ा. प्रधानाचार्य तपन कुमार पंडा को फटकार लगाते हुए उन्होंने शोकॉज कर दिया. मामले […]

जमशेदपुर: चाकुलिया, बहरागोड़ा और धालभूमगढ़ के दर्जन भर स्कूलों में सोमवार को डीएसइ इंद्र भूषण सिंह ने निरीक्षण किया. इस दौरान चाकुलिया के मध्य विद्यालय केरुकोचा में सरस्वती शिशु मंदिर के नाम से निजी स्कूल संचालन करते हुए उन्होंने प्रधानाचार्य को पकड़ा.

प्रधानाचार्य तपन कुमार पंडा को फटकार लगाते हुए उन्होंने शोकॉज कर दिया. मामले में सही स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इसी स्कूल के शिक्षक गणोश मुंडा बिना जानकारी के स्कूल में उपस्थित नहीं थे. इसके बाद बहरागोड़ा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनाबेड़ा का दौरा किया गया. यहां शिक्षक शंकर कुमार बेहरा 21 अगस्त से ही बिना सूचना के अनुपस्थित हैं.

डीएसइ इंद्र भूषण सिंह अपने कनीय अधिकारियों के साथ सरकारी स्कूलों की स्थिति देखने के लिए निकले. सरकारी स्कूल में सरस्वती शिशु मंदिर के नाम से चल रहे प्राइवेट स्कूल में 300 विद्यार्थी पढ़ रहे थे. स्कूल के प्रधानाचार्य तपन कुमार पंडा की देखरेख में ही प्राइवेट स्कूल का संचालन किया जा रहा था.

‘‘सरकारी स्कूल में प्राइवेट स्कूल का संचालन की सूचना मिली थी. इसी सूचना के आलोक में निरीक्षण किया गया. मामला सही पाया गया. स्कूल के हेडमास्टर की मिली भगत से इसका संचालन किया जा रहा था. उन्हें शो कॉज नोटिस किया गया है. इसके बाद निलंबन की कार्रवाई शुरू की जायेगी.

– इंद्र भूषण सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >