जमीन घेराबंदी का विरोध: युवक को बंदूक के बट से मारकर किया घायल

कपाली के हाशाडूंगरी के पास हुई घटना जमीन छोड़ने की धमकी देते हुए आरोपी हुए फरार जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली हाशाडूंगरी के पास मंगलवार की सुबह इसरार खान को अपनी जमीन पर घेराबंदी का विरोध करने पर दबंगों ने बंदूक की बट से सिर पर हमला कर घायल कर दिया. घटना के बाद […]

कपाली के हाशाडूंगरी के पास हुई घटना

जमीन छोड़ने की धमकी देते हुए आरोपी हुए फरार
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली हाशाडूंगरी के पास मंगलवार की सुबह इसरार खान को अपनी जमीन पर घेराबंदी का विरोध करने पर दबंगों ने बंदूक की बट से सिर पर हमला कर घायल कर दिया. घटना के बाद घायल इसरार कपाली ओपी पहुंचा, जहां से पुलिसकर्मी उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. इसरार कपाली बंधु गोड़ा ताज नगर का रहने वाला है. मामले में युवक ने इमाम उर्फ छोटू सहित 20-25 अन्य को आरोपी बनाया है. घटना के बारे में इसरार खान ने बताया कि उनकी हाशाडुंगरी में नौ बीघा जमीन है. मंगलवार की सुबह वह अपने पिता के साथ ताज नगर गुलजार चौक के पास स्थित होटल में काम कर रहा था. इसी दौरान उसके एक मित्र ने उसे सूचना दी कि कुछ लोग उसकी जमीन पर चहारदीवारी कर रहे हैं. साथ ही बड़े भाई अंसार खान के साथ मारपीट भी कर रहे हैं. इसके बाद जब वह मौके पर पहुंचा, तो वहां स्थानीय इमाम उर्फ छोटू अपने 20-25 साथियों के साथ जबरन उनकी जमीन की घेराबंदी कर रहा था और भाई अंसार खान के साथ मारपीट कर रहा था, जब उसने इसका विरोध किया, तो इमाम उर्फ छोटू ने बंदूक के बट से हमला कर दिया और जमीन छोड़ देने की धमकी देते हुए सभी आरोपी फरार हो गये. इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे कपाली ओपी पहुंचाया. घायल युवक ने बताया कि आरोपी इमाम उर्फ छोटू गिरोह लेकर चलता है, उसके गिरोह में 50 से 60 लड़के शामिल हैं.
आरोपियों का जमीन कब्जाने का है धंधा
इसरार पर हमला करने वाले गिरोह के सदस्य क्षेत्र में खाली रैयती जमीन व सरकारी पर कब्जा कर उसे बेच रहे हैं. स्थानीय थाने में उन पर मारपीट, रंगदारी, गोली चालन और बम से हमला करने जैसे कई संगीन मामलेे दर्ज हैं. मगर हर बार वह ऊपरी अदालत से जमानत ले लेता है और फिर से अपने गिरोह के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा करने लगता है. इस मामलेे में कपाली ओपी प्रभारी प्रकाश रजक ने कहा कि घटना की सूचना मिली है. मगर अब तक थाने में लिखित शिकायत नहीं की गयी है. लिखित शिकायत मिलने पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >