जमशेदपुर : मोतियाबिंद से जूझ रहे एक ही पीढ़ी के तीन बच्चों को अंधेरी दुनिया से बाहर निकालने का जो बीड़ा रेडक्रॉस ने उठायी है, उसी कड़ी में रविवार को दूसरी सदस्य शिवानी के एक आंख का ऑपरेशन होते ही उसके आंख में रोशनी आ गयी. इसके 15 दिन पहले इस बच्ची के एक आंख का ऑपरेशन हुआ था. इस बच्ची के आंख का ऑपरेशन नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह व डॉ जेएस बेदी ने किया.
शिवानी की आंखों को मिली नयी रोशनी

शिवानी की आंखों को मिली नयी रोशनी
Copied link
जमशेदपुर : मोतियाबिंद से जूझ रहे एक ही पीढ़ी के तीन बच्चों को अंधेरी दुनिया से बाहर निकालने का जो बीड़ा रेडक्रॉस ने उठायी है, उसी कड़ी में रविवार को दूसरी सदस्य शिवानी के एक आंख का ऑपरेशन होते ही उसके आंख में रोशनी आ गयी. इसके 15 दिन पहले इस बच्ची के एक आंख […]
रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव विजय सिंह ने बताया कि एक अन्य सदस्य का रघु राज कर्मकार के एक आंख का ऑपरेशन 22 दिसंबर को संपन्न होगा. वहीं, उसके दूसरी आंख का ऑपरेशन 12 जनवरी को होगा. ज्ञात हो कि सोनारी निवासी हरकु कर्मकार के तीन बच्चे जन्म से ही मोतियाबिंद ग्रस्त थे. इनमें राकेश कर्मकार तथा शिवानी कर्मकार के दोनों आंखों का ऑपरेशन हो गया, अब रघु राज कर्मकार के एक आंख का ऑपरेशन 12 जनवरी को होगा.