जमशेदपुर : सुंदरनगर स्थित रैफ 106 बटालियन के परिसर में रैफ के 151 जवानों को परिवर्तन प्रशिक्षण दिया गया. इसमें 91 बटालियन लखनऊ, 101 बटालियन प्रयागराज, 106 बटालियन जमशेदपुर, 107 बटालियन भोपाल, 114 बटालियन जलांधर के जवान शामिल थे. परिवर्तन प्रशिक्षण 25 नवंबर को सुंदरनगर स्थित रैफ 106 परिसर में कमांडेंट पीके सिंह के नेतृत्व में टूआइसी विनोद कुमार, उप कमांडेंट अनामी शरण व सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार के देख-रेख में किया गया.
रैफ के 151 जवानों ने लिया परिवर्तन का प्रशिक्षण
जमशेदपुर : सुंदरनगर स्थित रैफ 106 बटालियन के परिसर में रैफ के 151 जवानों को परिवर्तन प्रशिक्षण दिया गया. इसमें 91 बटालियन लखनऊ, 101 बटालियन प्रयागराज, 106 बटालियन जमशेदपुर, 107 बटालियन भोपाल, 114 बटालियन जलांधर के जवान शामिल थे. परिवर्तन प्रशिक्षण 25 नवंबर को सुंदरनगर स्थित रैफ 106 परिसर में कमांडेंट पीके सिंह के नेतृत्व […]

इसका समापन 21 दिसंबर को हुआ. प्रशिक्षण शिविर में सीआरपीएफ से आये जवानों को रैफ में ड्यूटी के अनुरूप प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वह चुनौतियों का सामना कर सके. प्रशिक्षण के दौरान जवानों को दंगा से निबटने के लिए दंगा नियंत्रण ड्रिल और रैफ के विभिन्न प्रकार के दंगा निरोधक हथियार का प्रयोग, विधि-व्यवस्था को काबू करने, प्राथमिक उपचार करने, फायर फायटिंग सहित अन्य जानकारी दी गयी.
रैफ 106 में लगा दंत चिकित्सा शिविर
जमशेदपुर. सुंदरनगर स्थित रैफ 106 परिसर में शनिवार को दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया. इसमें राजेश्वर अस्पताल के डॉ प्रवीण कुमार ने 200 जवानों के दांत का इलाज किया गया. साथ ही दवा दी गयी. इसके अलावा अन्य जानकारी दी.