जमशेदपुर : साकची में कार ने तीन को रौंदा, दो की मौत

जमशेदपुर : साकची रामलीला मैदान के पास बुधवार सुबह में तेज रफ्तार कार ने तीन बैंड बाजावालों को रौंद दिया. हादसे में घटनास्थल पर ही दो की मौत हो गयी, वहीं एक घायल हो गया. उसका इलाज टीएमएच में चल रहा है. मृतकों में जीवछ राम (62) और धनीचंद्र राम (45) शामिल हैं, जबकि सिद्धेश्वर […]

जमशेदपुर : साकची रामलीला मैदान के पास बुधवार सुबह में तेज रफ्तार कार ने तीन बैंड बाजावालों को रौंद दिया. हादसे में घटनास्थल पर ही दो की मौत हो गयी, वहीं एक घायल हो गया. उसका इलाज टीएमएच में चल रहा है.

मृतकों में जीवछ राम (62) और धनीचंद्र राम (45) शामिल हैं, जबकि सिद्धेश्वर राम (60) घायल हैं. सभी समस्तीपुर निवासी हैं तथा साकची स्थित जिया बैंड पार्टी में काम करते थे. सभी दो दिन पूर्व समस्तीपुर से आये थे. जीवछ राम समस्तीपुर के वारिस नगर, जबकि धनीचंद्र राम समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के खतवादा का निवासी था. घायल सिद्धेश्वर राम मृतक धनीचंद्र राम के बड़े भाई हैं. दोनों खेती करते थे और शादी समारोह में बैंड पार्टी में बाजा बजाने शहर आते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >