जमशेदपुर : पूर्व सांसद के भतीजे की पिटाई, जवान निलंबित

जमशेदपुर : पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो के भतीजे अंकित महतो की पिटाई करने के मामले में एसएसपी अनूप बिरथरे ने टाइगर मोबाइल के जवान अरुण कुमार को निलंबित और पांच जवानों प्रवीर कुमार, धनवंत कुमार पांडेय, राकेश कुमार पांडेय, शेखर झा और रवि रंजन कुमार सिंह को लाइन क्लोज कर दिया है. गुरुवार को सोनारी […]

जमशेदपुर : पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो के भतीजे अंकित महतो की पिटाई करने के मामले में एसएसपी अनूप बिरथरे ने टाइगर मोबाइल के जवान अरुण कुमार को निलंबित और पांच जवानों प्रवीर कुमार, धनवंत कुमार पांडेय, राकेश कुमार पांडेय, शेखर झा और रवि रंजन कुमार सिंह को लाइन क्लोज कर दिया है. गुरुवार को सोनारी मरीन ड्राइव में दोस्तों के साथ खड़े पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो के भतीजे अंकित महतो की टाइगर मोबाइल के जवानों ने पिटाई कर दी थी. उसके बाद पुलिस उसे सोनारी थाना ले गयी. सूचना मिलते ही पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो समर्थकों संग सोनारी थाना पहुंचे और आरोपी जवानों पर कार्रवाई की मांग की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >