बारीडीह में नदी किनारे मिला युवक का शव

जमशेदपुर : बारीडीह बस्ती में रविवार की सुबह सुवर्णरेखा नदी किनारे 40 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया गया. शव के ऊपरी हिस्से में कोई कपड़ा नहीं था. दाढ़ी बढ़ी हुई थी. बस्ती में रहने वाले और आसपास के लोग शव की पहचान नहीं कर सके. सिदगोड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के […]

जमशेदपुर : बारीडीह बस्ती में रविवार की सुबह सुवर्णरेखा नदी किनारे 40 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया गया. शव के ऊपरी हिस्से में कोई कपड़ा नहीं था. दाढ़ी बढ़ी हुई थी. बस्ती में रहने वाले और आसपास के लोग शव की पहचान नहीं कर सके. सिदगोड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सुंदरनगर: सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव

जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र के टाटा-चाईबासा मार्ग किनारे काली मंदिर से 50 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में पड़ा अधेड़ का शव पुलिस ने बरामद किया है. दुर्गंध आने पर लोगों को वहां शव होने का पता चला. पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. स्थानीय लोगों के अनुसार अधेड़ इलाके में घूमकर भीख मांगकर गुजारा करता था. वह बेघर था और कहीं भी सो जाता था. चार दिन पूर्व उसकी मौत होने की संभावना जतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >