पुलिस को देख स्कूटी छोड़ छत पर दौड़ने लगा, लोगों ने घेरा, तो चलाया पत्थर, पीटा

जमशेदपुर : गोलमुरी के गाढ़ाबासा बजरंग नगर से रविवार दोपहर तीन बजे पीसीआर-14 पुलिस टीम ने प्रिंस पाल सिंह को हिरासत में लिया. युवक को बस्ती के लोग चोर होने की आशंका व बच्चे को पत्थर मारकर घायल करने के आक्रोश में पीट रहे थे. घायल प्रिंस पाल सिंह का एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया […]

जमशेदपुर : गोलमुरी के गाढ़ाबासा बजरंग नगर से रविवार दोपहर तीन बजे पीसीआर-14 पुलिस टीम ने प्रिंस पाल सिंह को हिरासत में लिया. युवक को बस्ती के लोग चोर होने की आशंका व बच्चे को पत्थर मारकर घायल करने के आक्रोश में पीट रहे थे.

घायल प्रिंस पाल सिंह का एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया गया. इस संबंध में गोलमुरी थाना प्रभारी केएन सिंह ने बताया कि युवक को चोरी के शक में पिटाई की सूचना मिली थी. घटनास्थल पर पहुंच कर पीसीआर टीम उसे हिरासत में ली और थाने लेकर आयी. पकड़ाया युवक खुद को गोलमुरी खालसा बस्ती का रहने वाला बता रहा है.
बस्ती के लोगों ने बताया कि पुलिस पीछा कर रही थी, तो युवक छत पर चढ़ गया : बजरंग नगर के लोगों ने बताया कि एक स्कूटी पर दो युवक भाग रहे थे. उनका पीछा पुलिस कर रही थी. युवक पकड़ाने की डर से स्कूटी छोड़ घरों की छत पर चढ़ गये और एक से दूसरे छत पर दौड़ने लगे. इस दौरान वह खपड़ा के मकान पर भी चढ़े. घरों की छत पर भागते हुए युवक को देख बस्ती के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी.
युवक लोगों के ऊपर हमला भी कर रहा था. छत पर रखे ईंट के टुकड़ा चलाने से एक चार वर्षीय मासूम चंदन कुमार का सिर फट गया. इससे आक्रोशित लोगों ने उसे घेर लिया और पिटाई कर दी. इसके पहले प्रिंस पाल सिंह ने चाकू (पेपर कटर) से हमला कर दिया, जिससे ऑटो चालक विकास कुमार घायल हो गया.
पकड़ाये युवक ने कहा-लोगों ने बच्चा चोर का आरोप लगा कर पीटा : पकड़े गये युवक ने गोलमुरी थाने में बताया कि वह अपनी स्कूटी से बजरंग नगर से होकर अपने घर लौट की आेर लौट रहा था. उसकी स्कूटी से एक बच्चे को धक्का लग गया. धक्का लगने पर लोगों ने उसे पकड़ा और बच्चा चोर कह उसकी पिटाई कर दी.
स्कूटी की डिक्की में था नंबर प्लेट : प्रिंस पाल सिंह बस्ती में जिस स्कूटी को छोड़ कर भाग रहा था. उसकी चाबी भी गाड़ी में लगी छाेड़ गया था. बस्ती के लोगों ने जांच की, तो स्कूटी का नंबर प्लेट डिक्की के अंदर रखा मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >