जमशेदपुर :मानगो के दाईगुट्टू टीओपी के बगल में संताल जाहेरथान की बाउंड्री निर्माण को लेकर बुधवार को विवाद हो गया अौर एक पक्ष ने दाईगुट्टू छोर से रास्ता देने की मांग को लेकर काम बंद करा दिया. काम शुरू होने अौर बंद कराने को लेकर हो-हंगामा हुआ, जिसकी सूचना मिलने पर एसडीअो चंदन कुमार, मानगो की सीओ कामिनी कौशल लकड़ा, मानगो थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा स्थल पर पहुंचे अौर दोनों पक्षों से बात की.
जाहेरथान के बाउंड्री निर्माण में रास्ते को लेकर विवाद
जमशेदपुर :मानगो के दाईगुट्टू टीओपी के बगल में संताल जाहेरथान की बाउंड्री निर्माण को लेकर बुधवार को विवाद हो गया अौर एक पक्ष ने दाईगुट्टू छोर से रास्ता देने की मांग को लेकर काम बंद करा दिया. काम शुरू होने अौर बंद कराने को लेकर हो-हंगामा हुआ, जिसकी सूचना मिलने पर एसडीअो चंदन कुमार, मानगो […]

एसडीअो ने दाईगुट्टू छोर से आठ फीट रास्ता देने का निर्देश दिया, जिस पर जाहेरथान बाउंड्री निर्माण लाभुक समिति द्वारा सहमति प्रदान की गयी अौर दोनों पक्षों की सहमति के बाद फिर से काम शुरू हो गया है. कल्याण विभाग की योजना से 15.28 लाख रुपये की लागत से संताल जाहेरथान (0.19. 50 हेक्टेयर जमीन) की बाउंड्री का निर्माण कार्य लाभुक समिति द्वारा अध्यक्ष वीरेन मुर्मू की देखरेख में शुरू किया गया.
मंगलवार को बाउंड्री की नींव खुदाई की गयी अौर बुधवार को बाउंड्री के नींव का काम शुरू किया गया. स्थानीय अकबर मास्टर, परवेज अहमद, फिरोज खान समेत अन्य लोगों ने दाईगुट्टू छोर से रास्ता बंद हो जाने अौर रास्ता देने की मांग को लेकर काम बंद करा दिया. जानकारी मिलने पर जाहेरथान लाभुक समिति के लोग वहां पहुंच गये. इसकी सूचना मानगो थाना प्रभारी एवं एसडीअो को दी गयी. एसडीअो, सीअो अौर मानगो थाना प्रभारी वहां पहुंचे अौर छानबीन की अौर दोनों पक्षों से बात की.
दाईगुट्टू की अोर से आठ फीट रास्ता देने पर सहमति बनी, जिसके बाद काम शुरू कर दिया गया. जांच के दौरान जमीन का अतिक्रमण होने, जिसके कारण रास्ता की समस्या होने की भी बात सामने आयी. लाभुक समिति के अध्यक्ष वीरेन मुर्मू ने बताया कि बगल के लोगों ने रास्ते की मांग को लेकर काम बंद करा दिया था, जिसके बाद एसडीअो अौर सीअो वहां पहुंची.