झारखंड के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने दिया इस्तीफा

रांची/जमशेदपुर : झारखंड के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. डॉ कुमार ने खुद टेलीफोन पर ‘प्रभात खबर’ से बातचीत में इसकी पुष्टि की. इसके पहले अटकलें थीं कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी में चल रहे घमासान के बीच शुक्रवार की शाम को बड़ा उलटफेर हो सकता […]

रांची/जमशेदपुर : झारखंड के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. डॉ कुमार ने खुद टेलीफोन पर ‘प्रभात खबर’ से बातचीत में इसकी पुष्टि की. इसके पहले अटकलें थीं कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी में चल रहे घमासान के बीच शुक्रवार की शाम को बड़ा उलटफेर हो सकता है. दिल्ली में शुक्रवार को देश के सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की एक अहम बैठक हुई, जिसमें डॉ अजय ने हिस्सा नहीं लिया.
कांग्रेस आलाकमान सूत्रों के अनुसार डा. अजय का झारखंड के कई वरीय नेता लगातार विरोध कर रहे थे. रांची में दो बार धक्का मुक्की तक हो चुकी थी. इसे लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी गंभीर थी. बताया जा रहा है कि बैठक में राज्य के वरीय नेताओं को बुलाकर उनकी राय जानने का प्रयास किया गया. इसमें कुछ नेताओं ने उनके समर्थन में जबकि अधिकांश ने उनके विरोध में बात की.
इसके बाद संगठन हित को ध्यान में रखते हुए डा. अजय कुमार ने अपना पद छोड़ने की पेशकश कर दी. कयास लगाये जा रहे हैं की शनिवार को होने वाली सीडब्ल्यूसी की मीटिंग में राज्य के नये प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी कर दी जायेगी. पार्टी झारखंड में ज्यादा सीटें जीते इसके लिये शनिवार को गठबंधन पर भी चर्चा की जायेगी.
जानकारी के अनुसार राज्य में अध्यक्ष के साथ-साथ कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की भी तैयारी की गयी है. बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की बैठक के दौरान भी झारखंड का मामला खुल कर सामने आया था. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, फुरकान अंसारी, ददई दुबे सहित कई नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष की शिकायत करते हुए फेरबदल करने की मांग की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >