जमशेदपुर : बिसरा रिपोर्ट में तबरेज की मौत का कारण हार्ट अटैक

जमशेदपुर/रांची : सरायकेला के धातकीडीह गांव में तबरेज अंसारी की भीड़ द्वारा पिटाई (मॉब लिंचिंग) के बाद मौत मामले में मंगलवार को डीसी ए डोडे को बिसरा रिपोर्ट सौंप दी गयी. तबरेज की मौत का कारण तनाव के कारण हार्ट अटैक बताया गया है. जहर या अन्य किसी कारण से मौत की पुष्टि नहीं की […]

जमशेदपुर/रांची : सरायकेला के धातकीडीह गांव में तबरेज अंसारी की भीड़ द्वारा पिटाई (मॉब लिंचिंग) के बाद मौत मामले में मंगलवार को डीसी ए डोडे को बिसरा रिपोर्ट सौंप दी गयी. तबरेज की मौत का कारण तनाव के कारण हार्ट अटैक बताया गया है. जहर या अन्य किसी कारण से मौत की पुष्टि नहीं की गयी है. पूर्व में अंदेशा जताया जा रहा था कि जेल में जहर खाने या अन्य किसी कारण से तो उसकी मौत नहीं हुई है.

रांची प्रयोगशाला में जांच के बाद रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया गया. इसके बाद यह रिपोर्ट डीसी को सौंपी गयी. हालांकि चिकित्सकों का मानना है कि तबरेज घटना के बाद तनाव में रहा होगा. शरीर में अंदरूनी चोट के कारण उसे हार्ट अटैक आया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >