करनडीह, पारडीह, कुंवर बस्ती व बिरसानगर में आज गुल रहेगी बिजली

जमशेदपुर : काली मंदिर, कुंवर बस्ती, बारीडीह, बिरसानगर और करनडीह बिजली सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले बिजली उपभोक्ताओं को बुधवार को पूरे दिन बिना बिजली के रहनी पड़ेगी. काली मंदिर के पारडीह फीडर और कुंवर बस्ती के चाणक्यपुरी फीडर में एलटी केबल का काम होने के कारण शट डाउन लिया जायेगा. इस कारण से […]

जमशेदपुर : काली मंदिर, कुंवर बस्ती, बारीडीह, बिरसानगर और करनडीह बिजली सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले बिजली उपभोक्ताओं को बुधवार को पूरे दिन बिना बिजली के रहनी पड़ेगी. काली मंदिर के पारडीह फीडर और कुंवर बस्ती के चाणक्यपुरी फीडर में एलटी केबल का काम होने के कारण शट डाउन लिया जायेगा. इस कारण से दोनों फीडर में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं रहेगी.

बिजली एजेंसी वोल्टास लिमिटेड द्वारा दोनों फीडरों में एलटी केबल लगाने और चार्ज करने का काम किया जायेगा. वही करनडीह सब स्टेशन में भी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी. इस दौरान चार खंभा रोड, करनडीह मेन रोड, रेलवे अस्पताल के आसपास के उपभोक्ताओं को पूरे दिन बिना बिजली के ही रहनी पड़ेगी.
मानगो के कार्यपालक अभियंता विशाल कुमार ने बताया कि सभी जगहों पर एलटी केबल का काम पूरा होने के बाद शट डाउन को समाप्त कर दोनों सब स्टेशनों में बिजली सप्लाइ की जायेगी. पूरे दिन चारों क्षेत्रों में बिजली की सप्लाइ नहीं होने के कारण क्षेत्र के करीब 70-80 हजार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.
वहीं दूसरी ओर गोविंदपुर सब स्टेशन के बारीडीह बस्ती के प्रगति नगर, बिरसानगर जोन नंबर दो, चार, छह व सात में सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी. वोल्टास एजेंसी द्वारा केबल लगाने, ट्रांसफॉर्मर चार्ज करने सहित कई कार्य को लेकर शट डाउन लिया गया है. काम पूरा होने के बाद सभी क्षेत्रों में सप्लाइ दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >