मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना में खराब प्रदर्शन, पांच सीअो को शो-कॉज

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने पोटका, डुमरिया, धालभूमगढ़, बोड़ाम एवं मानगो के अंचलाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है. डीसी ने कहा है कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की रिपोर्ट के अवलोकन से स्पष्ट है कि दिये गये लक्ष्य के विरुद्ध अॉनलाइन आवेदन की प्रगति बहुत ही […]

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने पोटका, डुमरिया, धालभूमगढ़, बोड़ाम एवं मानगो के अंचलाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है. डीसी ने कहा है कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की रिपोर्ट के अवलोकन से स्पष्ट है कि दिये गये लक्ष्य के विरुद्ध अॉनलाइन आवेदन की प्रगति बहुत ही असंतोषप्रद है. उन्होंने पांचों अंचलाधिकारियों से स्पष्ट करने को कहा गया है कि किस परिस्थिति में लक्ष्य के अनुसार आवेदन अॉनलाइन दर्ज नहीं किये जा सके.

शुक्रवार को कृषि विभाग की समीक्षा में एटीएम, बीटीएम को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से संबद्ध करने तथा योग्य लाभुकों के नये आवेदन सृजित करने में अंचल अधिकारी की मदद करने का निर्देश डीसी ने दिया. उपायुक्त ने जिला स्तर पर चेंबर अॉफ फॉर्मर्स का गठन करने का निर्देश कृषि पदाधिकारी को दिया है.

इसमें 50 सदस्य होंगे. उन्होंने आदिम जनजाति, सबर, एसटी-एससी तथा अन्य पिछड़ी जाति के ज्यादा से ज्यादा किसानों को योजना का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि राशि देने के बाद किसानों से स्मार्ट फोन खरीदवाना सुनिश्चित करायें. उपायुक्त ने स्वॉयल हेल्थ कार्ड योजना के सफल क्रियान्वयन के संबंध में एटीएम-बीटीएम को प्रशिक्षण देने तथा ग्राउंड लेवल पर जाकर सैंपलिंग करने अौर ज्यादा सैंपल लाने वालों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देने का निर्देश दिया.

एक वेटनरी अस्पताल 24 घंटे रहेगा चालू, आॅफिस अवधि में प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक. पशुपालन विभाग की समीक्षा में उपायुक्त ने जिले में एक वेटनरी अस्पताल को 24 घंटे सातों दिन चालू रखने तथा कार्यालय अवधि में किसी चिकित्सक को प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा स्वास्थ्य सहिया को गाय, बकरी, मुर्गी पालन का प्रशिक्षण देकर दूसरे का सहयोग करने के लिए तैयार करें.

अधिक दुग्ध उत्पादन वाले क्षेत्रों में संग्रह केंद्र बनाने, खाली पड़े स्कूल भवन को चिह्नित कर उच्च स्तरीय वेटनरी अस्पताल बनाने की बात डीसी ने कही. उन्होंने गव्य विकास व मत्स्य विभाग के कार्यों की समीक्षा में कार्य योजना बनाकर तेजी लाने का निर्देश दिया. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी एम कालिंदी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, गव्य विकास पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >