लोड शेडिंग की चपेट में रहा गैर कंपनी इलाका

गोलमुरी ग्रिड से सब स्टेशनों काे नियंत्रित बिजली सप्लाई जमशेदपुर : गोलमुरी पावर ग्रिड से सप्लाई कम होने के कारण मंगलवार की शाम गैर कंपनी इलाके के कई सब स्टेशनों को कम बिजली सप्लाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार हाइटेंशन तार के मरम्मतीकरण के कारण करनडीह व गोविंदपुर सब स्टेशन को जरूरत से […]

गोलमुरी ग्रिड से सब स्टेशनों काे नियंत्रित बिजली सप्लाई

जमशेदपुर : गोलमुरी पावर ग्रिड से सप्लाई कम होने के कारण मंगलवार की शाम गैर कंपनी इलाके के कई सब स्टेशनों को कम बिजली सप्लाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार हाइटेंशन तार के मरम्मतीकरण के कारण करनडीह व गोविंदपुर सब स्टेशन को जरूरत से कम बिजली सप्लाई दी गयी. करनडीह सब स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार शाम को ग्रिड से आठ मेगावाट बिजली मिल रही है, जबकि 14 मेगावाट बिजली की जरूरत है.
वहीं, छोटा गोविंदपुर सब स्टेशन को भी नौ मेगावाट बिजली ही मिली. वहीं, दूसरी ओर बिरसानगर फीडर भी मंगलवार की दोपहर करीब चार बजे से लोड कम होने के कारण बंद रही. इससे क्षेत्र में बिजली सप्लाई नहीं हुई.इसके कारण गोविंदपुर, बिरसानगर, बागबेड़ा और परसुडीह क्षेत्र के लोगों को परेशानी हुई. मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद फुल लोड में बिजली सप्लाई शुरू कर दी गयी.
बालीगुमा में लगा ट्रांसफॉर्मर : बालीगुमा बस्ती के खराब ट्रांसफॉर्मर को मंगलवार को बदल दिया गया. जिसके बाद बिजली सप्लाई शुरू की दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >