जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल के 27 बंदियों को राज्य के दूसरे जेल में स्थानांतरित करने की अनुशंसा डीसी रवि शंकर शुक्ला और एसएसपी अनूप बिरथरे ने जेल आइजी वीरेंद्र भूषण से की है. जिले में विधि व्यवस्था को ध्यान में रखकर कुख्यात बंदियों को दूसरे जेल भेजने और वहां उन पर सतत निगरानी रखने की बात अनुशंसा में कही गयी है.
घाघीडीह से दूसरी जेल जायेंगे 27 कुख्यात बंदी

घाघीडीह से दूसरी जेल जायेंगे 27 कुख्यात बंदी
Copied link
जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल के 27 बंदियों को राज्य के दूसरे जेल में स्थानांतरित करने की अनुशंसा डीसी रवि शंकर शुक्ला और एसएसपी अनूप बिरथरे ने जेल आइजी वीरेंद्र भूषण से की है. जिले में विधि व्यवस्था को ध्यान में रखकर कुख्यात बंदियों को दूसरे जेल भेजने और वहां उन पर सतत निगरानी रखने […]
25 जून को घाघीडीह जेल में बंदियों के दो गुटों में (अखिलेश सिंह व पंकज दुबे) मारपीट में बंदी मनोज कुमार सिंह की मौत हो गयी थी. घाघीडीह जेल में दो स्थानीय आपराधिक गिरोह (अखिलेश सिंह व पंकज दुबे ) एवं उनसे संबंधित अपराधी अलग-अलग वार्डों में बंद है. साल 2009 में जेल के भीतर दो गिरोह (अखिलेश सिंह व परमजीत सिंह) के बीच वर्चस्व को लेकर दो बंदियों की हत्या हो चुकी है. जेल में मारपीट की घटना के बाद पांच बंदियों को सेल में डाला गया है. इनमें अमन मिश्रा, सागर लोहार, ऋषि लोहार, अजीत दास और सौरव सिंह शामिल है. जेल में मारपीट में इन पांचों को चोट लगी थी.