जमशेदपुर : डिमना बस्ती के हयातनगर में बुधवार की शाम छह बजे पढ़ने के लिए मदरसा जा रहे नौ वर्षीय अरमान अंसारी पर बांस लदा ओवरलोड टेंपाे पलट गया. जिसके नीचे वह दब गया. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला और टीएमएच ले गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
घटना के बाद टेंपाे चालक मौके से फरार हो गया. अरमान सोमाया मेमोरियल स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ता था. घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन टीएमएच पहुंचे. अरमान की मौत की जानकारी मिलते ही उसकी मां नाजिया परवीन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
उसके पिता मो सलीम गल्फ में रहते हैं. अरमान तीन भाई और दो बहन में सबसे बड़ा था. वहीं, टीएमएच में परिजनों ने मुआवजे की भी मांग की. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पहुंची उलीडीह पुलिस ने टेंपो जब्त कर लिया. शव को टीएमएच के शीतगृह में रखा गया है.
