जमशेदपुर : ठेका कर्मचारी की मौत के मामले में रविवार की देर रात तक पीड़ित परिवार व कंपनी प्रबंधन के बीच सीधी बातचीत नहीं हो सकी. शव टीएमएच में ही पड़ा रहा. पीड़ित परिवार की तरफ से राष्ट्रीय यूथ इंटक के नेता राजीव पांडेय ने कहा कि परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिये. मृतक के दो पुत्र हैं. अविनाश व अभिषेक . पत्नी ज्योति कर्मकार. इसमें से किसी एक को स्थायी नौकरी मिलनी चाहिए. कंपनी प्रबंधन की ओर से आये कुछ अधिकारियों की ओर से नियमों का हवाला देते हुए दाह संस्कार के बाद इस मामले में प्रक्रिया प्रारंभ करने की बात कही जा रही है.
परिवार के एक सदस्य को नौकरी, मुआवजे की मांग
जमशेदपुर : ठेका कर्मचारी की मौत के मामले में रविवार की देर रात तक पीड़ित परिवार व कंपनी प्रबंधन के बीच सीधी बातचीत नहीं हो सकी. शव टीएमएच में ही पड़ा रहा. पीड़ित परिवार की तरफ से राष्ट्रीय यूथ इंटक के नेता राजीव पांडेय ने कहा कि परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिये. मृतक के […]

कंपनी प्रबंधन ने फैक्ट्री इंस्पेक्टर को बताया नेचुरल डेथ केस, आज मौके पर जायेंगे अधिकारी. जेस्काे में हुई ठेका कर्मचारी की मौत के मामले में कंपनी प्रबंधन व ठेका एजेंसी की ओर से फैक्ट्री इंस्पेक्टर विनीत कुमार को औपचारिक रूप से सूचना दी गयी है. इसमें बताया गया है कि कर्मचारी की मौत का मामला नेचुरल डेथ केस की श्रेणी में आया है. सिर में चक्कर आने के कारण बीमार होने के बाद कर्मचारी की मौत हुई. विभागीय अधिकारी सोमवार को मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल करेंगे.
टीएमएच में प्रदर्शन व मुआवजे पर वार्ता
राजा के परिजनों ने शव को टीएमएच के इमरजेंसी में रखकर विरोध जताया. जेम्को के अधिकारी, यूनियन नेता व कर्मचारी पीड़ित परिवार को समझाने की कोशिश करते रहे. राजा के बेटे अभिषेक कर्मकार ने कहा कि किस वजह से मौत हुई. इस बारे में परिवार को सही जानकारी नहीं दी जा रही है. घटना के बाद काफी देर से अस्पताल पहुंचाया गया. इस कारण मौत हो गई. टीएमएच में रात तक प्रदर्शन व विरोध का सिलसिला जारी रहा.