जिले में खुलेगी चाइल्ड लाइन, 12 लोगों की टीम बनेगी

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले में अगले माह महिला व बाल कल्याण मंत्रालय की चाइल्ड लाइन खोली जायेगी. इसके लिए एक कार्यालय बनेगा और 12 लोगों की टीम बहाल होगी. यहां परेशानी में पड़े बच्चों को 24 घंटे रखा जा सकेगा. इसका संचालन एक एनजीओ द्वारा किया जायेगा. यह जानकारी देते हुए जिला चाइल्ड वेलफेयर कमेटी […]

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले में अगले माह महिला व बाल कल्याण मंत्रालय की चाइल्ड लाइन खोली जायेगी. इसके लिए एक कार्यालय बनेगा और 12 लोगों की टीम बहाल होगी.

यहां परेशानी में पड़े बच्चों को 24 घंटे रखा जा सकेगा. इसका संचालन एक एनजीओ द्वारा किया जायेगा. यह जानकारी देते हुए जिला चाइल्ड वेलफेयर कमेटी सीडब्ल्यूसी) के चेयरमैन महावीर महतो ने बताया कि जिले में बच्चों के सबसे अधिक मामला आदित्यपुर, गम्हरिया व कांड्रा क्षेत्र में आता है.
इसलिए उपायुक्त से चाइल्ड लाइन की स्थापना ऐसी जगह पर करने की मांग की जायेगी, जिसकी दूरी जिले के सभी जगहों से एक जैसी हो. इसके लिए कांड्रा ही सबसे उपयुक्त जगह है. यहां चाइल्ड लाइन बनने से सब क्षेत्र के लोगों के लिए सुविधा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >