एमजीएम में होगा बेहतर इलाज, 41 डॉक्टरों की नियुक्ति

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल में 11 ट्यूटर व 30 सीनियर रेजीडेंट (कुल 41) को नियुक्त किया है. पिछले दिनों इनका साक्षात्कार से चयन किया गया था. साथ ही पीएमसीएच धनबाद में ट्यूटर व सीनियर रेजीडेंट की नियुक्ति की गयी है. इस संबंध में सरकार के उप […]

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल में 11 ट्यूटर व 30 सीनियर रेजीडेंट (कुल 41) को नियुक्त किया है. पिछले दिनों इनका साक्षात्कार से चयन किया गया था. साथ ही पीएमसीएच धनबाद में ट्यूटर व सीनियर रेजीडेंट की नियुक्ति की गयी है.

इस संबंध में सरकार के उप सचिव अभिषेक श्रीवास्तव ने अधिसूचना जारी कर सभी को एक सप्ताह के अंदर अपने नियुक्त स्थानों पर योगदान देने को कहा है. इनकी नियुक्ति तीन वर्षाें के लिए हुई है. पदस्थापित ट्यूटर व वरीय रेजीडेंट का स्थानांतरण भविष्य में झारखंड के किसी भी अस्पताल व मेडिकल अस्पताल में किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >