पहली से तीसरी तक के सरकारी स्कूल बंद रहेंगे

चौथी से आठवीं तक के बच्चों की क्लास सुबह 6.30 बजे से लेकर 9.30 बजे तक लगेगी जमशेदपुर : सरकारी व प्राइवेट स्कूल सोमवार से खुल रहे हैं. गर्मी को देखते हुए इस दौरान प्रधान सचिव का आदेश सरकारी स्कूलों में मान्य होगा. यानी पहली से तीसरी क्लास तक के बच्चों की छुट्टी रहेगी, जबकि […]

चौथी से आठवीं तक के बच्चों की क्लास सुबह 6.30 बजे से लेकर 9.30 बजे तक लगेगी

जमशेदपुर : सरकारी व प्राइवेट स्कूल सोमवार से खुल रहे हैं. गर्मी को देखते हुए इस दौरान प्रधान सचिव का आदेश सरकारी स्कूलों में मान्य होगा. यानी पहली से तीसरी क्लास तक के बच्चों की छुट्टी रहेगी, जबकि चौथी से आठवीं तक के बच्चों की क्लास सुबह 6.30 बजे से लेकर 9.30 बजे तक लगेगी.

क्लास खत्म होने के बाद बच्चों को मिड डे मील खिला कर घर भेजा जायेगा. नौवीं से 12वीं तक के स्कूल सुबह 6.30 बजे से लेकर 10.30 बजे तक संचालित होंगे. जबकि प्राइवेट स्कूल पूर्व की भांति ही संचालित होंगे. उन पर उक्त आदेश मान्य नहीं होगा. प्रधान सचिव ने एडवाइजरी के तौर पर निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >