महिला थाने में सुलझा विवाद, दोनों पक्ष शादी को राजी

जमशेदपुर : शहर के एक प्रेमी जोड़े का संघर्ष रंग लाया और आखिरकार महिला थाना में युवक व युवती के परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार हो गये. गुरुवार को युवक-युवती ने महिला थाना में आकर लिखित तौर यह जानकारी दी कि दोनों शादी करने जा रहे हैं और इसके लिए परिजन तैयार हैं. […]

जमशेदपुर : शहर के एक प्रेमी जोड़े का संघर्ष रंग लाया और आखिरकार महिला थाना में युवक व युवती के परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार हो गये. गुरुवार को युवक-युवती ने महिला थाना में आकर लिखित तौर यह जानकारी दी कि दोनों शादी करने जा रहे हैं और इसके लिए परिजन तैयार हैं. घटना कदमा थाना क्षेत्र की है.

कदमा भाटिया बस्ती निवासी सोनी बनर्जी को कोवाली के आकाश गोप के साथ तीन साल से प्रेम था. प्रेम संंबंध की बात वैवाहिक जीवन तय करने तक पहुंची, लेकिन दोनों परिवार के लोगों ने इस रिश्ते को अपनाने से इनकार कर दिया. लड़का पक्ष भी शादी को तैयार नहीं था. बात कदमा थाने से होते हुए महिला थाने तक पहुंची. दोनों पक्ष को थाना बुलाकर काउंसेलिंग की गयी. अंतत: युवक-युवती के बीच के प्रेम को देखकर परिजन तैयार हो गये. गुरुवार को महिला थाना पहुंचे प्रेमी युगल ने बताया कि वे कोर्ट मैरेज के बाद विधि-विधान से शादी करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >