उलीडीह लूट में पांच गिरफ्तार, पिस्तौल और बाइक बरामद

जमशेदपुर : उलीडीह थानांतर्गत नीलगिरी कॉलोनी में मुन्ना प्रसाद साह के घर में लूटपाट करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है. गिरोह का सरगना फैयाज उल हुदा अब तक फरार है. पकड़े गये बदमाशों के पास से छह जिंदा गोली, पिस्तौल, लूटी गयी बाइक समेत कई सामान […]

जमशेदपुर : उलीडीह थानांतर्गत नीलगिरी कॉलोनी में मुन्ना प्रसाद साह के घर में लूटपाट करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है. गिरोह का सरगना फैयाज उल हुदा अब तक फरार है. पकड़े गये बदमाशों के पास से छह जिंदा गोली, पिस्तौल, लूटी गयी बाइक समेत कई सामान बरामद किये गये है.

पकड़े गये आरोपियों में सीतारामडेरा का ऋत्विक राय, गोड्डा का प्रीतम कुमार, मानगो का चिंटू कुमार, साकची के मेहताब आलम और जिसानुल होदा शामिल हैं. यह जानकारी एसएसपी अनूप बिरथरे ने सोमवार को पत्रकारों को दी.
रविवार को अपने कार्यालय में एसएसपी ने बताया कि फैयाज ही गिरोह का संचालन करता है. फैयाज हर वारदात में कुछ नये लड़कों को शामिल करता है. उलीडीह लूट कांड में भी फैयाज ने सीतारामडेरा के ऋत्विक से पहले दोस्ती बनायी. उसके बाद उसे झांसा में लेकर घटना को अंजाम देने के लिए राजी किया.
ऋत्विक को इसकी पूरी जानकारी थी कि मुन्ना प्रसाद साह के घर में कौन-कौन लोग रहते है. उसके बाद प्रीतम, ऋत्विक और फैयाज ने मिल कर लूट की योजना बनायी और पिस्तौल की नोक पर लूट को अंजाम दिया. लूटपाट को अंजाम देकर सभी अलग-अलग रास्ते चले गये. गौरतलब है कि 27 मई को नीलगिरी कॉलोनी के मकान में किरायेदार को बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया गया था.
परसुडीह लूट कांड में शामिल था फैयाज
एसएसपी बिरथरे ने बताया कि परसुडीह के फाइनेंस कंपनी में हुई लूट में भी फैयाज का नाम आ रहा है. दोनों घटनाओं को अंजाम देने का तरीका एक जैसा है. परसुडीह पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे युवक का हुलिया फैयाज से काफी मिलता है. फैयाज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. फैयाज पूर्व में भी चोरी, लूट जैसी घटनाअों में जेल जा चुका है. पुलिस के अनुसार फैयाज हर घटना के बाद अपना घर बदल देता है. इस कारण उसका पता लगाने में परेशानी हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >