चेकिंग के दौरान वाहन से एक लाख रुपये बरामद

इस्लामपुर : उत्तर दिनाजपुर जिले के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत पांजिपाड़ा इलाके में नाका चेकिंग के दौरान तीन व्यक्तियों को पुलिस ने एक लाख रुपए के साथ हिरासत में लिया है. चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस की ओर से सख्ती बरती जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव को देखते […]

इस्लामपुर : उत्तर दिनाजपुर जिले के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत पांजिपाड़ा इलाके में नाका चेकिंग के दौरान तीन व्यक्तियों को पुलिस ने एक लाख रुपए के साथ हिरासत में लिया है. चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस की ओर से सख्ती बरती जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव को देखते हुये पुलिस की ओर से इलाके में लगातार वाहनों का तलाशी अभियान जारी है. इसी सिलसिले में पांजिपाड़ा इलाके में नाका चेकिंग लगातार तलाशी ली जा रही थी. तभी एक वाहन से तलाशी के दौरान एक लाख रूपये बरामद किया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >