जमशेदपुर : नौ तक बंद रहेगा जुबिली पार्क गेट

जमशेदपुर : टाटा समूह के संस्थापक जेएन टाटा की जयंती समारोह की तैयारियों के मद्देनजर जुबिली पार्क का गेट 18 फरवरी से नौ मार्च 2019 तक बंद रहेगा. डिविजनल मैनेजर जुस्को की ओर से पत्र लिखकर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम से पार्क का गेट बंद रखने संबंधी अनुमति मांगी गयी थी. एसडीओ कार्यालय की ओर से […]

जमशेदपुर : टाटा समूह के संस्थापक जेएन टाटा की जयंती समारोह की तैयारियों के मद्देनजर जुबिली पार्क का गेट 18 फरवरी से नौ मार्च 2019 तक बंद रहेगा.
डिविजनल मैनेजर जुस्को की ओर से पत्र लिखकर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम से पार्क का गेट बंद रखने संबंधी अनुमति मांगी गयी थी. एसडीओ कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कंपनी के अनुरोध को स्वीकार करते हुए जुबिली पार्क गेट बंद रखने की अस्थायी अनुमति प्रदान कर दी गयी है. जुस्को की ओर से भी संबंधित निर्देश प्राप्त होने की आधिकारिक पुष्टि कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >