जमशेदपुर : झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ छापेमारी अभियान बंद नहीं करेगा स्वास्थ्य विभाग

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के अलग-अलग इलाकों में झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाया जा रहा अभियान बंद होगा. गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. महेश्वर प्रसाद ने कहा कि जिन्हें विरोध करना है करते रहें. विभाग अपना काम करता रहेगा.जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सहिस की ओर से विभागीय जांच […]

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के अलग-अलग इलाकों में झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाया जा रहा अभियान बंद होगा. गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. महेश्वर प्रसाद ने कहा कि जिन्हें विरोध करना है करते रहें. विभाग अपना काम करता रहेगा.जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सहिस की ओर से विभागीय जांच पर आपत्ति जताते हुए कहा गया था कि आरएमपी चिकित्सकों को परेशान करने वाली कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिये.

ग्रामीण क्षेत्रों में इन्हें चिकित्सकों के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं संचालित हो रही हैं. अगर आरएमपी को काम करने से रोका गया तो गरीब मरीजों की जान खतरे में पड़ जायेगी. विभाग ने गुरुवार को साफ किया कि वह किसी दबाव में आये बिना नियमानुसार जांच प्रक्रिया जारी रखेगा.

ज्ञात हो कि शहर और ग्रामीण इलाकों में फैले झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रशासन को लिखित शिकायत की गयी थी. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभागीय स्तर पर टीम बनाकर मानगो सहित कुछ इलाकों में छापेमारी की गयी. इसके बाद छापेमारी अभियान के खिलाफ आरएमपी चिकित्सकों ने मोर्चा खोल दिया था.

हमारा आग्रह कायम, आरएमपी को नहीं किया जाये प्रताड़ित : रामचंद्र सहिस
विधायक रामचंद्र सहिस ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी को लेकर हमारा आग्रह कायम है. झोलाछाप चिकित्सकों पर कार्रवाई के नाम पर आरएमपी चिकित्सकों को प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिये. सिविल सर्जन ने वार्ता के समय आश्वासन दिया था कि किसी को परेशान करने की कोई मंशा नहीं है.आरएमपी चिकित्सक तय मानक के अनुसार चिकित्सा करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >