खरसावां : पुल से नदी में गिरी बाइक युवक मरा, दोस्त गंभीर

खरसावां : खरसावां-सीनी मार्ग स्थित रायडीह पुल से बाइक सवार दो युवक 12 फीट नीचे सोना नदी में जा गिरे. इससे बाइक चला रहे युवक राजेंद्र रजक उर्फ गोपी (24) की मौके पर ही मौत हो गयी. पीछे बैठा राजा सरदार (23) घायल हो गया. घटना रविवार रात की है. राजेंद्र रजक कांड्रा फुटबॉल मैदान […]

खरसावां : खरसावां-सीनी मार्ग स्थित रायडीह पुल से बाइक सवार दो युवक 12 फीट नीचे सोना नदी में जा गिरे. इससे बाइक चला रहे युवक राजेंद्र रजक उर्फ गोपी (24) की मौके पर ही मौत हो गयी. पीछे बैठा राजा सरदार (23) घायल हो गया. घटना रविवार रात की है. राजेंद्र रजक कांड्रा फुटबॉल मैदान के पास का रहनेवाला था.

घायल राजा सरदार का सरायकेला सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. राजा मूल रूप से खरसावां के संतारी गांव का रहनेवाला है. वर्तमान में कांड्रा में रह रहा है. बताया जाता है कि दोनों रविवार को खरसावां के संतारी गांव में मेला देखने आये थे. रात करीब 10.30 बजे बाइक (जेएच05एएस/5186) से घर लौट रहे थे.

इसी दौरान रायडीह पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित हो गयी. दोनों बाइक समेत पुल से सोना नदी में जा गिरे. सिर पर गंभीर चोट लगने से राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गयी. राजा सरदार बेहोश हो गया. सोमवार सुबह जब उसे में होश आया, तो उठ कर संतारी के ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. गांव के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >