जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज में स्नातक पार्ट टू की परीक्षा के दौरान मोबाइल से नकल करते एक परीक्षार्थी पकड़ा गया, जिसे निष्कासित कर दिया गया. परीक्षार्थी बीबीए का छात्र बताया गया.
जानकारी के मुताबिक मोबाइल पर इंटरनेट का इस्तेमाल करते हुए वह नकल कर रहा था. पकड़े जाने के बाद वीक्षक भी कुछ देर तक सोच-विचार करते रहे. इसके बाद कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को इसकी जानकारी दी. उनके निर्देश पर परीक्षार्थी की मोबाइल जब्त करते हुए निष्कासित कर दिया गया. इसके अलावा शहर स्थित सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही.
प्रतिदिन दें परीक्षा की रिपोर्ट : परीक्षा नियंत्रक
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ गंगा प्रसाद सिंह ने परीक्षा केंद्रों से प्रतिदिन परीक्षा की रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने कहा है कि केंद्रीधीक्षक परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों की उपस्थिति, अनुपस्थिति और यदि कोई निष्कासन हो, तो उसकी रिपोर्ट अवश्य दें.
