जमशेदपुर : शिवा ने संभाला काम, कर्मियों की संख्या कम करने पर बवाल, काउंटर बंद रहने से बिना इलाज के लौटे मरीज

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ व मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली नयी एजेंसी शिवा प्रोटेक्शन ने शुक्रवार को कामकाज संभाल लिया. वहीं सरकार द्वारा वार्ड ब्वॉय, ड्रेसर को हटाने व कंप्यूटर ऑपरेटर, सफाई कर्मचारियों की संख्या कम करने के विरोध में कर्मचारियों ने रजिस्ट्रेशन काउंटर पर एक घंटे तक हंगामा किया. हंगामे के […]

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ व मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली नयी एजेंसी शिवा प्रोटेक्शन ने शुक्रवार को कामकाज संभाल लिया. वहीं सरकार द्वारा वार्ड ब्वॉय, ड्रेसर को हटाने व कंप्यूटर ऑपरेटर, सफाई कर्मचारियों की संख्या कम करने के विरोध में कर्मचारियों ने रजिस्ट्रेशन काउंटर पर एक घंटे तक हंगामा किया.

हंगामे के कारण एक घंटे तक रजिस्ट्रेशन बंद रहा. हंगामा व विलंब को लेकर कई मरीज वापस लौट गये. हालांकि लाइन में लगे मरीज व उनके परिजनों ने भी विलंब को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर अधीक्षक ने दूसरे जगह से कर्मचारी को बुलाकर रजिस्ट्रेशन शुरू कराया.

अधीक्षक ने आंदोलित कर्मियों को बताया कि कर्मचारी बढ़ाने के लिए सरकार को पत्र लिखा गया है. जो लोग काम नहीं करना चाहते हैं वे लोग काम छोड़कर जा सकते है. उसके बाद सभी कर्मचारी अपने काम में लग गये. इमरजेंसी के ड्रेसिंग रूम को भी कुछ देर के लिए बंद किया गया. पर अधीक्षक के कहने पर चालू किया गया.

आउटसोर्स कर्मियों की मांग को लेकर अधीक्षक ने लिखा पत्र. एमजीएम अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कर्मचारियों की गयी कटौती के बाद अस्पताल की स्थिति खराब हो गयी. इसे देखते हुए अधीक्षक डॉ एसएन झा ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की अनुमति मांगी है. अस्पताल में कर्मचारियों की स्थिति से भी स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >