जमशेदपुर : आपसी विवाद में भाइयों में मारपीट, तीन जख्मी

जमशेदपुर : टेल्को लक्ष्मीनगर निवासी कृष्ण माधव सिंह ने अपने भाई जय सिंह, माधव सिंह और उनकी पत्नी पूनम सिंह को पीट कर घायल कर दिया. जय सिंह और माधव सिंह को गंभीर चोट लगी है. सभी को एमजीएम अस्पताल में लाया गया है. घटना बुधवार दिन के दो बजे की है. घटना के संबंध […]

जमशेदपुर : टेल्को लक्ष्मीनगर निवासी कृष्ण माधव सिंह ने अपने भाई जय सिंह, माधव सिंह और उनकी पत्नी पूनम सिंह को पीट कर घायल कर दिया. जय सिंह और माधव सिंह को गंभीर चोट लगी है. सभी को एमजीएम अस्पताल में लाया गया है. घटना बुधवार दिन के दो बजे की है.

घटना के संबंध में माधव सिंह ने कृष्ण माधव सिंह उसका साला दीपक सिंह, तिलक, हर्ष और अन्य के खिलाफ मारपीट करने और जान मारने की धमकी देने की थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. माधव सिंह के बेटे ने बताया कि घर खाली करने को लेकर उनके पिता और चाचा (कृष्ण माधव सिंह) का विवाद चल रहा था. चाचा बुधवार को मकान खाली कर रहे थे.
मकान खाली करने के बाद चाचा उनका साला दीपक सिंह, तिलक, हर्ष और अन्य मेरे पिता, चाचा जय सिंह और मां की पिटाई करने लगे. उनके जाने के बाद फोन कर टेल्को पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गयी तथा लिखित शिकायत भी दर्ज करायी गयी. बाद में पुलिस ने सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजवाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >