चाईबासा/जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद से जुड़ेंगे बागबेड़ा कीताडीह-परसुडीह, आयुक्त ने मांगा प्रस्ताव

चाईबासा/जमशेदपुर : कोल्हान आयुक्त विजय कुमार सिंह ने जुगसलाई नगर परिषद का दायरा बढ़ाते हुए उसका विस्तार कीताडीह, बागबेड़ा, परसुडीह आदि क्षेत्रों तक करने और संबंधित प्रस्ताव भेजने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी को दिया है. आयुक्त ने सोमवार को कोल्हान के नौ निकायों के पदाधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा की. इसमें यह बात […]

चाईबासा/जमशेदपुर : कोल्हान आयुक्त विजय कुमार सिंह ने जुगसलाई नगर परिषद का दायरा बढ़ाते हुए उसका विस्तार कीताडीह, बागबेड़ा, परसुडीह आदि क्षेत्रों तक करने और संबंधित प्रस्ताव भेजने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी को दिया है. आयुक्त ने सोमवार को कोल्हान के नौ निकायों के पदाधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा की.

इसमें यह बात सामने आयी कि जमीन के अभाव में जुगसलाई में सामुदायिक भवन, सेल्टर होम, पीएम आवास घटक-3 से सस्ता फ्लैट आदि का निर्माण नहीं हो पा रहा है. कार्यपालक पदाधिकारी ने आयुक्त को बताया कि वर्तमान में 1.2 वर्ग किलोमीटर के सीमित दायरे में घनी आबादी है.

आयुक्त ने जुगसलाई में कीताडीह, बागबेड़ा, परसुडीह आदि को मिलाने का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया है. बैठक में वित्तीय वर्ष 2017-18 एवं 2018-19 की वित्तीय उपलब्धि, भौतिक उपलब्धि, आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना, स्वच्छ भारत मिशन की लक्ष्य एवं उपलब्धि तथा प्लास्टिक के उपयोग, उत्पादन एवं विपणन की रोक पर कार्रवाई की समीक्षा की गयी. बैठक में जमशेदपुर, मानगो, जुगसलाई, चक्रधरपुर, आदित्यपुर सरायकेला, कपाली, चाईबासा, चाकुलिया के पदाधिकारी मौजूद थे.

मानगो नगर निगम का नया अॉफिस बनेगा, एनएच में जमीन चिह्नित : मानगो नगर निगम का कार्यालय एनएच 33 पर बनेगा इसके लिए 40 डिसमिल जमीन चिह्नित की गयी है. आयुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी को प्रस्ताव बनाकर देने काे कहा है. मानगो नगर निगम का कार्यालय वर्तमान में गांधी मैदान स्थित गांधी समाहरणालय में संचालित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >