जमशेदपुर : किसान व मछुआरों काे लाभ पहुंचाने के लिए गठित जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक में स्वयं सहायता समूहों आैर सखी मंडल को कृषि बैंक स्थापित करने के लिए 5 लाख का अनुदान देने का निर्णय लिया गया. इसमें लाभुकों द्वारा योजना की लागत का 20 प्रतिशत अंश देय होगा जो 1.25 लाख रुपये है.
परियोजना लागत कुल 6.25 लाख रुपये है. योजना के तहत चयन समिति द्वारा घाटशिला प्रखंड से एक, पटमदा प्रखंड से दो और गुड़ाबांदा से दो लाभुकों का चयन किया गया है. डीसी अमित कुमार की अध्यक्षता वाली बैठक में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा वित्त वर्ष 2018-19 में केंद्र प्रायोजित सबमिशन आॅफ एग्रीकल्चर मेकनाइजेशन के तहत जिले में 5 कृषि उपकरण बैंक स्थापित करने निर्देश डीसी ने दिया.
योजना में पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर लाभुकों का चयन किया गया. 90 प्रतिशत अनुदान राशि पर सरकार प्रति किसान एक पंपसेट व पाइप देगी. इसके लिए किसानों से आवेदन लिया गया था. इसमें 600 लाभुकों का चयन किया गया है.
