जमशेदपुर : एमजीएम पारा मेडिकल टेंडर में शिवा का रेट कम

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में पारा मेडिकल व सफाई कर्मियों के लिए निकाले गये टेंडर में जांच के बाद पता चला कि शिवा एजेंसी का रेट सबसे कम है. रेट कम होने के कारण शिवा को टेंडर मिल सकता है. इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के अधीक्षक डॉ एसएन झा ने बताया कि अस्पताल में […]

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में पारा मेडिकल व सफाई कर्मियों के लिए निकाले गये टेंडर में जांच के बाद पता चला कि शिवा एजेंसी का रेट सबसे कम है. रेट कम होने के कारण शिवा को टेंडर मिल सकता है. इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के अधीक्षक डॉ एसएन झा ने बताया कि अस्पताल में पारा मेडिकल के लिए सात व सफाई के लिए पांच टेंडर आये थे, जिसमें जांच के बाद दो टेंडर शिवा व बालाजी कंपनी सही पाया गया.

प्राइस रेट खुलने के बाद पता चला कि शिवा का रेट काफी कम है, लेकिन श्रम अधीक्षक द्वारा रेट की जांच की जा रही है. सरकार की ओर से दिया जाने वाला रेट के अनुसार है या नहीं इसकी जांच की जा रही है. सब कुछ सही रहा तो ही फाइनल होगा.

पांच दिनों से शीतगृह के बाहर पड़ा है शव. एमजीएम के शीतगृह के पास पांच दिनों से एक महिला का शव पड़ा हुआ है. इसको देखने वाला कोई नहीं है. उस शव की पहचान 22 वर्षीय नैना बेसरा के रूप में की गयी है. शव को काफी दुर्गंध आने के कारण काफी परेशानी हो रही है. कर्मचारियों के अनुसार उसके परिजनों द्वारा शव को छोड़कर चले गये, जिसके बाद वापस नहीं आये. वहीं अस्पताल के पदाधिकारियों ने इसकी सूचना बोड़ाम थाना को दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >