जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल – सफाई व पारा मेडिकल के टेंडर पेपर की हुई जांच

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में सफाई व पारा मेडिकल कर्मचारी के लिए निकाले गये टेंडर में सफाई के लिए पांच व पारा मेडिकल के लिए सात टेंडर डाला गया था. जिनमें दो-दो टेंडर के कागजात सही पाये गये, जिसमें बालाजी व शिवा प्रोटेक्शन शामिल हैं. बुधवार को इससे संबंधित कागजात की जांच करने श्रम अधीक्षक […]

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में सफाई व पारा मेडिकल कर्मचारी के लिए निकाले गये टेंडर में सफाई के लिए पांच व पारा मेडिकल के लिए सात टेंडर डाला गया था. जिनमें दो-दो टेंडर के कागजात सही पाये गये, जिसमें बालाजी व शिवा प्रोटेक्शन शामिल हैं.

बुधवार को इससे संबंधित कागजात की जांच करने श्रम अधीक्षक एमजीएम अस्पताल पहुंचे. उन्होंने दोनों टेंडर की जांच की. अस्पताल अधीक्षक डॉ एसएन झा ने बताया कि दोनों टेंडर से संबंधित कागजातों की जांच के साथ ही दोनों का प्राइस रेट खोला गया.

गुरुवार को इसका फाइनल हो जायेगा. उसके बाद नयी एजेंसी एक फरवरी से अपना काम शुरू कर देगी. ज्ञात हो कि दो बार टेंडर रद्द होने के बाद तीसरी बार इसका टेंडर निकाला गया था.

नये टेंडर के अनुसार दो ऑपरेटर, कैसे होगा काम
जमशेदपुर. एमजीएम अस्पताल में निकाले गये टेंडर के अनुसार अस्पताल में सिर्फ दो ही कंप्यूटर ऑपरेटर को रखना है. अभी सभी वार्ड सहित रजिस्ट्रेशन काउंटर मिला कर कुल 24 ऑपरेटर काम कर रहे हैं. इनका 31 जनवरी को कार्यकाल खत्म हो रहा है. इसके बाद अस्पताल में चल रहे सात रजिस्ट्रेशन काउंटर के साथ वार्ड में कंप्यूटर ऑपरेटर की काफी परेशानी होगी.
इस संबंध में अस्पताल के अधीक्षक डॉ एसएन झा ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर जानकारी देते हुए दिशा-निर्देश मांगा है, जिससे अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो. पत्र में उन्होंने विभाग को बताया कि अस्पताल में 629 बेड हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >