जमशेदपुर : बागबेड़ा में युवक ने नाबालिग की मांग में डाला सिंदूर, हंगामा

जमशेदपुर : बागबेड़ा थानांतर्गत गांधीनगर में रहने वाली नाबालिग लड़की के मांग में एक युवक ने जबरन सिंदूर डाल दिया. युवक अपना नाम राजकुमार बता रहा है. आसपास और लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ कर बागबेड़ा पुलिस के हवाले कर दिया व युवक पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाना में हंगामा करने लगे. […]

जमशेदपुर : बागबेड़ा थानांतर्गत गांधीनगर में रहने वाली नाबालिग लड़की के मांग में एक युवक ने जबरन सिंदूर डाल दिया. युवक अपना नाम राजकुमार बता रहा है. आसपास और लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ कर बागबेड़ा पुलिस के हवाले कर दिया व युवक पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाना में हंगामा करने लगे. राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता नहीं है. युवक ने पुलिस को बताया कि वह लड़की से प्यार करता है.
इस कारण वह उसकी मांग में सिंदूर लगाया है. उसने पुलिस को बताया कि लड़की ने खुद ही सिंदूर लगाने की बात कही थी, जिसके बाद वह उसकी मांग में सिंदूर लगाया. पुलिस को उसने बताया कि एक दिन पूर्व उसने प्यार का इजहार करने के लिए खुद के पेट और हाथ की कलाई पर ब्लेड से काट लिया था. वहीं नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि वह राजकुमार से प्यार नहीं करती है और न ही उससे उसकी दोस्ती है. सिंदूर लगाने को लेकर उसने कोई बात नहीं की है. पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए थाने में रखी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >