जमशेदपुर : बदला लेने के लिए अंकुश व चाचा को पीटा, पांच धराये

जमशेदपुर : सोनारी कुम्हारपाड़ा ए-बी ब्लॉक में रहने वाले अंकुश सिंह और उसके चाचा भीम कुमार सिंह पर जानलेवा हमला करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये लोगों में पंचवटीनगर का सोमनाथ पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय, मनोज बिरुआ, मंटू कर्मकार व राहुल कुमार तथा एक नाबालिग शामिल हैं. बेल्डीह […]

जमशेदपुर : सोनारी कुम्हारपाड़ा ए-बी ब्लॉक में रहने वाले अंकुश सिंह और उसके चाचा भीम कुमार सिंह पर जानलेवा हमला करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये लोगों में पंचवटीनगर का सोमनाथ पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय, मनोज बिरुआ, मंटू कर्मकार व राहुल कुमार तथा एक नाबालिग शामिल हैं.
बेल्डीह चर्च स्कूल में 15 दिन पहले हुई मारपीट में आठवीं कक्षा के छात्र को सीएच एरिया में कुम्हारपाड़ा के अंकुश व अन्य ने पीट दिया, इसका बदला लेने के लिए घटना को गुड्डू पांडेय के निशानदेही पर अंजाम दिया गया. कुल 11 लोगों ने टेंपो व बाइक से सिनेमा मैदान के पास आग ताप रहे अंकुश सिंह को घेरकर चापड़, भुजाली व लाठी से हमला किया.
बीच-बचाव में चाचा भीम सिंह भी घायल हो गये. अंकुश की स्थिति टीएमएच में गंभीर बनी हुई है. भीम कुमार सिंह के बयान पर सोनारी थाना में सूरज पासवान, पिंटू कर्मकारी, राहुल कुमार महतो, सोमनाथ पांडेय, अंकुश पांडेय, सुमन साहू, रिंकू रज, राजेश गोप, मनोज बिरुआ, आशी, उर्फ काला तथा सुशील केराई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
जश्न मनाकर लौटते समय किया हमला
पुलिस ने जांच में पाया है कि पंचवटी नगर का निवासी छात्र आठवीं कक्षा में बेल्डीह चर्च में पढ़ता है. कुम्हारपाड़ा का एक युवक भी बेल्डीह चर्च में पढ़ता है. स्कूल में दोनों के बीच 15 दिनों पहले किसी बात पर मारपीट हुई थी.
एक जनवरी को आठवीं कक्षा का छात्र जुबिली पार्क से पिकनिक मना कर घर लौट रहा था. इस बीच कुम्हारपाड़ा के लोगों ने उसे रोका और मारपीट की.
छात्र सीएच एरिया से अपने घर गया. घर के लोगों को जानकारी देने की जगह उसने बस्ती के नेता गुड्डू पांडेय को जानकारी दी. इसके बाद गुड्डू पांडेय ने बस्ती के लोगों को बदला लेने के लिए एकजुट किया और रात में टेंपो और बाइक से सभी कुम्हारपाडा पहुंचे, जहां अंकुश पर जानलेवा हमला किया गाय.
राजेश, सुशील और गुड्डू ने चापड़ व भुजाली से मारा
जमशेदपुर. अंकुश सिनेमा मैदान में रात नौ बजे आग ताप रहा था. इस बीच टेंपो व बाइक से सभी आये और अंकुश को घेर लिया. राजेश, सुशील और गुड्डू पांडेय ने चापड़ व चाकू से अंकुश पर हमला किया.
अंकुश जमीन पर गिर गया. मनोज, सूरज, आशीष, राहुल, पिंटू व अन्य उसे बोल्डर उठाकर मारने लगे. यह देखकर अंकुश का चाचा भीम सिंह बीच-बचाव करने गये तो उन्हें भी हमलावरों ने पीटा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >