जमशेदपुर: जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ पाया है, उनका नाम जोड़ने के लिए सभी मतदान केंद्रों में शनिवार व रविवार को विशेष अभियान चलाया जायेगा. साथ ही 28 एवं 29 को भी विशेष अभियान चलाया जायेगा.
सभी बूथ लेबल आफिसर (बीएलओ ) को अनिवार्य रूप से मतदान केंद्र में रहने का आदेश दिया गया है. चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है. नाम जोड़ने के लिए शनिवार और रविवार को जिले के 1626 ( दो सहायक बूथ) मतदान केंद्रों में विशेष अभियान चलाया जायेगा.
आवश्यक दस्तावेज के साथ नाम जोड़ने के लिए फार्म 6 भरें: जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है, उन्हें नाम जोड़ने के लिए फार्म 6 भर कर अपने मतदान केंद्र के बीएलओ को जमा करना होगा. फार्म 6 के साथ उम्र, एड्रेस प्रुफ, रंगीन फोटो तथा परिवार के किसी सदस्य का वोटर कार्ड है तो उसका ब्योरा देना होगा.
