जमशेदपुर: झमाझम बारिश ने भले ही गरमी से लोगों को राहत दी है, लेकिन निकाय क्षेत्रों में करायी गयी सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी. शुक्रवार को हुई बारिश के बाद मानगो, डिमना, सोनारी, कदमा के कई क्षेत्रों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी.
कदमा शास्त्री ब्लॉक 4 नाला जाम. कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक 4 स्थित नाला टूटने और स्थानीय लोगों द्वारा गंदगी फेंके जाने से जाम हो गया है. नाला का पानी इधर- उधर बह रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पास में बने फ्लैट का सारा पानी इसी नाले से आता है.
सिद्धो-कान्हो बस्ती जलमगA. सिद्धो -कान्हो बस्ती सोनारी में भी बारिश का असर शुक्रवार को देखने को मिला. इस इलाके में भी बारिश का पानी एक दर्जन से ज्यादा घरों में घुस जाने से लोगों की परेशानी बढ़ा दी. यहां ज्यादातर मजदूर तबके के लोग रहते हैं. जल जमाव हो जाने की वजह से मुख्य सड़क पर जो दुकानें हैं उसे बंद रखा गया है.
हावड़ा ब्रिज में जल जमाव. हावड़ा ब्रिज के समीप बारिश और नाला का पानी सड़कों पर आ गया है.
हावड़ा ब्रिज के पास जो नाला है. वह जगह- जगह टूट गया है. वहीं कई जगहों पर कचरा जमा हुआ है. इसकी वजह से हल्की बारिश होते ही सड़क पर जल जमाव हो जाता है.
‘‘नाली नहीं होने की वजह से हल्की ही बारिश में जल जमाव हो जाता है. बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस जाने से काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है.
– राधाकांत राय, स्थानीय निवासी
‘‘लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए मामले का समाधान का प्रयास किया जा रहा है.
दीपक सहाय, विशेष पदाधिकारी, जेएनएससी
