जमशेदपुर : जैट की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ समेत देश की 150 बिजनेस स्कूलों में एडमिशन के लिए होने वाली आॅनलाइन परीक्षा जैट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. परीक्षार्थी वेबसाइट www.xatonline.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि तीन जनवरी की शाम 5 बजे तक तय की गयी है. परीक्षा […]

जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ समेत देश की 150 बिजनेस स्कूलों में एडमिशन के लिए होने वाली आॅनलाइन परीक्षा जैट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है.

परीक्षार्थी वेबसाइट www.xatonline.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि तीन जनवरी की शाम 5 बजे तक तय की गयी है. परीक्षा 6 जनवरी को होगी. 47 शहरों में होने वाली अॉनलाइन परीक्षा सुबह 10 बजे से होगी.

परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर लेना होगा. जैट के िलए विदेश में दो परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा का रिजल्ट जनवरी के अंतिम सप्ताह में जारी किया जायेगा. इस बार जैट में करीब एक लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >