जमशेदपुर : अब शौच के पांच, तो नहाने के “10 लगेंगे

कुमार आनंद, जमशेदपुर : शहर को खुले में शौच मुक्त करने के लिए बनाये गये सरकारी शौचालय में अब शुल्क लगेगा. शौच करने का प्रति व्यक्ति पांच रुपये अौर स्नान का दस रुपये शुल्क जमशेदपुर अक्षेस प्रशासन ने तय किया. हालांकि पेशाब करने पर कोई शुल्क लागू नहीं किया गया है. इसके लिए जमशेदपुर अक्षेस […]

कुमार आनंद, जमशेदपुर : शहर को खुले में शौच मुक्त करने के लिए बनाये गये सरकारी शौचालय में अब शुल्क लगेगा. शौच करने का प्रति व्यक्ति पांच रुपये अौर स्नान का दस रुपये शुल्क जमशेदपुर अक्षेस प्रशासन ने तय किया. हालांकि पेशाब करने पर कोई शुल्क लागू नहीं किया गया है.
इसके लिए जमशेदपुर अक्षेस प्रशासन ने शहर के अंदर बने 35 सामुदायिक अौर 23 सार्वजनिक शौचालय को चिह्नित किया है. सूत्रों के अनुसार निकाय प्रशासन द्वारा बनाये गये शौचालय के निर्माण के बाद अधिकांश का कोई इस्तेमाल नहीं हो पा रहा था.
अब निकाय बने हुए सामुदायिक अौर सार्वजनिक शौचालय का संचालन आउटसोर्स पर करने का निर्णय लिया है, लेकिन सरकारी शौचालय में शुल्क का निर्धारण नहीं हुआ था, इस कारण निकाय प्रशासन ने उक्त कदम उठाया है. यहां बता दें कि खुले में शौच करने पर जुर्माना का प्रावधान झारखंड नगरपालिका अनिधिनियम 2011 के तहत है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >