जमशेदपुर : भांजे की हत्या करने वाले का मोबाइल नाले में मिला

जमशेदपुर : कदमा रामजनमनगर रोड नंबर 6 में रहने वाले तीन वर्षीय शिवम शौर्य की पांचवें तल्ले से फेंककर हत्या करने के आरोपी मामा आशुतोष झा का मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है. बुधवार को पुलिस टीम आरआइटी बाबा आश्रम पहुंची. वहां नाले में दो घंटे तक खोजबीन करने के बाद आशुतोष को फोन […]

जमशेदपुर : कदमा रामजनमनगर रोड नंबर 6 में रहने वाले तीन वर्षीय शिवम शौर्य की पांचवें तल्ले से फेंककर हत्या करने के आरोपी मामा आशुतोष झा का मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है. बुधवार को पुलिस टीम आरआइटी बाबा आश्रम पहुंची. वहां नाले में दो घंटे तक खोजबीन करने के बाद आशुतोष को फोन मिला.
आशुतोष ने जेल जाने से पहले पुलिस को बताया था कि हत्या करने के बाद उसने फोन को नाले में फेंक दिया था. पुलिस गिरफ्तार आशुतोष को 18 दिसंबर को साथ लेकर मोबाइल खोजने गयी थी, लेकिन मोबाइल नहीं मिला था.
मालूम हो कि आशुतोष ने 12 दिसंबर को दिन में कदमा से अपने भांजा को कुरकुरे खिलाने के बहाने ले गया और वापस नहीं लौटा था. दूसरे दिन शिवम शौर्य का शव पुलिस ने आरआइटी प्लेटिना सिटी के पास झाड़ी से बरामद किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >