वाणिज्यकर अधिवक्ता संघ का चुनाव रविवार को

जमशेदपुर: वाणिज्यकर अधिवक्ता संघ का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को होने जा रहा है. बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में चुनाव सह आमसभा का आयोजन किया गया है. दोपहर एक बजे से आमसभा व मतदान होगा. इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किये जायेगा. चुनाव पदाधिकारी मुरलीधर केडिया की देखरेख में चुनाव संपन्न होगा. बुधवार […]

जमशेदपुर: वाणिज्यकर अधिवक्ता संघ का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को होने जा रहा है. बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में चुनाव सह आमसभा का आयोजन किया गया है.

दोपहर एक बजे से आमसभा व मतदान होगा. इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किये जायेगा. चुनाव पदाधिकारी मुरलीधर केडिया की देखरेख में चुनाव संपन्न होगा. बुधवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था. नाम वापसी के बाद संघ के अध्यक्ष के तौर पर राम निवास गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.

इसके अलावा केएल मित्तल को महासचिव, डीपी मित्तल को अंकेक्षक और लाइब्रेरी इंचार्ज के तौर पर अनिल कुमार वर्मा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. इसके अलावा अनिल कुमार तिवारी, अजीत कुमार सिंह, आरवी सिंह, सपन कुमार, जीतेंद्र कुमार, मानव केडिया, मुन्नु प्रसाद और उदय कुमार को भी कार्यकारिणी समिति सदस्य के तौर पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >