जमशेदपुर : शहर के तीन स्कूलों में हुई अॉल झारखंड प्रभात खबर क्विज, स्टूडेंट्स ने दिखाया एकेडमिक टैलेंट

जमशेदपुर : प्रभात खबर की अोर से राज्य स्तर पर क्विज का आयोजन किया जा रहा है. मंगलवार को उक्त क्विज के स्कूल राउंड का आयोजन किया गया. इसमें स्कूली बच्चों ने अपनी एकेडमिक क्षमता के साथ ही आइक्यू का बेहतरीन नमूना पेश किया. मंगलवार को बारीडीह हाइ स्कूल के कुल 39, श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल […]

जमशेदपुर : प्रभात खबर की अोर से राज्य स्तर पर क्विज का आयोजन किया जा रहा है. मंगलवार को उक्त क्विज के स्कूल राउंड का आयोजन किया गया. इसमें स्कूली बच्चों ने अपनी एकेडमिक क्षमता के साथ ही आइक्यू का बेहतरीन नमूना पेश किया. मंगलवार को बारीडीह हाइ स्कूल के कुल 39, श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल के 36, जबकि सोनारी स्थित कारमेल जूनियर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 43 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.
दो ग्रुपों में परीक्षा का आयोजन किया गया था. इस प्रतियोगिता में ग्रुप ए यानी जूनियर ग्रुप में 7वीं से 10वीं, जबकि ग्रुप बी यानी सीनियर ग्रुप में 11वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा ले रहे हैं. मंगलवार को आयोजित क्विज में विद्यार्थियों से कुल 50 प्रश्न पूछे गये. सभी सवालों को हल करने के लिए कुल 45 मिनट का समय दिया गया था.
इस परीक्षा में किसी प्रश्न के जवाब में निगेटिव मार्किंग नहीं थी. स्कूलों में आयोजित क्विज कंपीटिशन के बाद सिटी फिनाले का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए आने वाले दिनों में तिथि की घोषणा की जायेगी. सिटी फिनाले के विजेता टीम को रांची में आयोजित सेमीफाइनल व फाइनल के लिए ले जाया जायेगा. विजेता व उपविजेता टीम को मेडल के साथ ही कई आकर्षक पुरस्कार भी दिये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >