जमशेदपुर : माता-पिता अधेड़ से कराना चाहते थे शादी, इसलिए प्रेमी संग भागी थी

जमशेदपुर : बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी की 14 वर्षीय नाबालिग की शादी उसके माता-पिता अधेड़ से कराना चाहते थे. विवश होकर नाबालिग अपने प्रेमी संग एक दिसंबर को फरार हो गयी. सूचना बर्मामाइंस पुलिस को होने पर मोबाइल पर नाबालिग और उसके प्रेमी से संपर्क किया गया. मंगलवार नाबालिग को उसके प्रेमी की मां ने थाना […]

जमशेदपुर : बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी की 14 वर्षीय नाबालिग की शादी उसके माता-पिता अधेड़ से कराना चाहते थे. विवश होकर नाबालिग अपने प्रेमी संग एक दिसंबर को फरार हो गयी. सूचना बर्मामाइंस पुलिस को होने पर मोबाइल पर नाबालिग और उसके प्रेमी से संपर्क किया गया. मंगलवार नाबालिग को उसके प्रेमी की मां ने थाना में प्रस्तुत किया.
पुलिस ने सभी बिंदुओं पर छानबीन करने के बाद आरोपी प्रेमी मनोज गोप को उसके घर कैरेज कॉलोनी से गिरफ्तार किया. पुलिस को दिये बयान में नाबालिग ने कहा है कि वह अपनी मर्जी से मनोज के साथ गयी थी. वह उससे शादी करना चाहती है और उसके साथ रहेगी. उसके मां-बाप जबरन अधेड़ से शादी करने का दबाव बना रहे हैं.
फिलहाल पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है और नाबालिग का कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान कराया. कोर्ट को नाबालिग ने बताया कि वह माता-पिता से तंग आकर प्रेमी के साथ भागी थी. इस संबंध में बर्मामाइंस थाना में नाबालिग की मां के बयान पर मनोज गोप के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >