जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत के मुखिया संघ ने बुधवार से अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है. मुखिया के कलम बंद हड़ताल पर चले जाने से 55 पंचायत में चल रहे सरकारी विकास कार्य प्रभावित हो जायेगा. मुखिया संघ के अध्यक्ष ने नीरज सिंह सरदार ने बताया कि राज्य सरकार मुखिया को उचित मान-सम्मान नहीं दे रही है.
उनसे मजदूरों की तरह काम तो लिया जा रहा है. लेकिन सम्मानजनक मानदेय नहीं दिया जा रहा है. सरदार ने कहा कि 14वें वित्त आयोग की वर्ष 2018-19 की प्रथम किस्त 24 में से मात्र 7 जिलों में दिया गया है. मुखिया के वित्तीय अधिकार को छीना जा रहा है. मुखिया संघ इसका विरोध करता है.
