पति से झगड़ा होने के बाद पत्नी ने लगायी आग, इलाज के दौरान मौत

जमशेदपुर : परसुडीह के सरजामदा की सीता लोहार ने बुधवार की देर रात पति से झगड़ा होने के बाद शरीर पर केरोसिन डाल कर आग लगा ली. आग लगने से जख्मी होने के बाद परिवार के लोगों ने उसे टीएमएच में भर्ती कराया, जहां गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद महिला […]

जमशेदपुर : परसुडीह के सरजामदा की सीता लोहार ने बुधवार की देर रात पति से झगड़ा होने के बाद शरीर पर केरोसिन डाल कर आग लगा ली. आग लगने से जख्मी होने के बाद परिवार के लोगों ने उसे टीएमएच में भर्ती कराया, जहां गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद महिला के शव को टीएमएच के शीतगृह में रखवा दिया गया है.
जानकारी के अनुसार महिला की शादी 10 वर्ष पूर्व सुरेश लोहार से हुई थी. उसका एक दिव्यांग बच्चा भी है. बुधवार को सीता का अपने पति सुरेश के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. झगड़ा के बाद सुरेश घर से बाहर निकल गया. इसके बाद सीता ने केरोसिन डाल कर अपने शरीर में आग लगा ली.
आग लगने के बाद चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आये और आग को बुझाया, लेकिन कपड़ा में आग लगने की वजह से वह काफी जल गयी थी. मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मायके के लोगों को फोन कर घटना की सूचना दी. पुलिस ने बताया कि महिला का मायके राउरकेला में है. वे लोग शुक्रवार की सुबह जमशेदपुर पहुंच जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >