जमशेदपुर: हावड़ा से मुंबई के बीच प्रस्तावित थर्ड रेल लाइन का काम शुक्रवार को आदित्यपुर से सीनी के बीच शुरू हो गया. यह जानकारी चक्रधरपुर डिवीजन के डीआरएम राजीव कुमार ने दी. वे शुक्रवार को टाटानगर आये हुए थे.
उन्होंने बताया कि आदित्यपुर साइड में अतिक्रमण के कारण काम रुका हुआ था. गुरुवार से अतिक्रमण हटा देने की रिपोर्ट सीनियर डीइएन सुनील कुमार दुबे ने दी है, इसके बाद काम शुरू किया गया है.
3 साल से रुका हुआ था कार्य
आदित्यपुर-सीनी के बीच 22.5 किलोमीटर थर्ड रेल लाइन बिछाने के लिए 2011-12 में रेलवे बोर्ड ने योजना स्वीकृत की थी, जिसमें आदित्यपुर एनआइटी रेल ब्रिज के समीप शर्मा बस्ती और विद्युत नगर के नाम से सैकड़ों घर बन गये थे तथा जमीन अतिक्रमित कर ली गयी थी. इस वजह से थर्ड लाइन प्रोजेक्ट तीन वर्ष से अटका हुआ था. घरों को हटाकर थर्ड लाइन के लिए काम कर रही एजेंसी को खाली जगह उपलब्ध करा दी गयी है.
