गरमी ने स्कूलों की बढ़ायी चिंता

जमशेदपुर: शहर में दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा है. गरमी के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा, इसी बीच स्कूलों में गरमी की छुट्टी खत्म हो रही है. 16 जून यानी सोमवार से शहर के स्कूल खुल रहे हैं, लेकिन मौसम के तल्ख तेवर की वजह से जमशेदपुर […]

जमशेदपुर: शहर में दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा है. गरमी के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा, इसी बीच स्कूलों में गरमी की छुट्टी खत्म हो रही है.

16 जून यानी सोमवार से शहर के स्कूल खुल रहे हैं, लेकिन मौसम के तल्ख तेवर की वजह से जमशेदपुर अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने जूनियर सेक्शन (नर्सरी से लेकर क्लास पांचवीं तक) की गरमी की छुट्टी को बढ़ा कर 23 जून तक करने का फैसला लिया है. हालांकि एसोसिएशन के इस फैसले के बाद भी कई निजी स्कूल शुक्रवार तक इस मामले में कोई ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाये थे.

इसमें लोयोला, कॉन्वेंट, डीएवी, कारमेल, हिलटॉप समेत कई अन्य स्कूल शामिल थे. इसमें से कारमेल, लोयोला, कॉन्वेंट ने शुक्रवार को फैसला लिया कि वे भी जूनियर क्लास को 22 तक बंद रखेंगे. नये सिरे से 23 जून से जूनियर क्लास की क्लास लगेगी. हालांकि सीनियर क्लास (छठी से 12वीं तक) 16 जून यानी सोमवार से ही खुलेंगे. गरमी की वजह से अधिकांश स्कूलों में सुबह 6.30 बजे से 10.30 बजे तक ही पढ़ाई होगी. सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में सिर्फ 1.30 बजे तक पढ़ाई होगी. हालांकि स्कूल प्रबंधन की ओर से तय किया जा रहा है कि सोमवार को भले स्कूल सुबह 7.30 बजे लगे, सोमवार को ही नयी समय सारणी की घोषणा कर दी जायेगी. कॉन्वेंट स्कूल के छुट्टी का समय घटा कर 11 बजे तक करने पर फैसला लिया जा सकता है. इधर, डीएवी बिष्टुपुर और हिलटॉप स्कूल प्रबंधन ने शुक्रवार तक जूनियर क्लास के मामले में कोई फैसला नहीं लिया है. संभावना जतायी जा रही है कि उक्त दोनों ही स्कूल शनिवार को इस मामले में फैसला ले लेंगे.

आरवीएस एकेडमी के समय में बदलाव नहीं
बढ़ती गरमी की वजह से शहर के सारे स्कूलों में जूनियर क्लास के बच्चों के लिए जहां छुट्टी की घोषणा कर दी गयी है वहीं सीनियर क्लास के लिए भी समय सीमा घटा दी गयी है, लेकिन डिमना स्थित आरवीएस एकेडमी में समय-सारणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आरवीएस एकेडमी में 10 जून से ही स्कूल भी लग रहे हैं. नर्सरी से 12वीं तक के बच्चे को स्कूल बुलाया जा रहा है. नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चे को 9.15 बजे छुट्टी दी जा रही है लेकिन पहली से 12वीं तक के बच्चों को 11.30 बजे छुट्टी दी जा रही है. शुक्रवार को कुछ अभिभावकों ने स्कूल में इसे लेकर अपनी मांगों को रखा हालांकि इस मामले में अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है. प्रिंसिपल वीणा तलवार ने कहा कि अभिभावकों ने लिखित रूप से कुछ नहीं दिया है. अगर वे अपनी मांगों को रखते हैं तो निश्चित रूप से मैनेजमेंट के पास इसे रखा जायेगा. इसके बाद मैनेजमेंट को फैसला करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >