जमशेदपुर : जमीन विवाद पर किशोर को मारी गोली, टीएमएच में भरती, हमलावर एक्टिवा छोड़ भागे

जमशेदपुर : अपराधियों ने मनोबल बढ़ने का परिचय देने 24 घंटे के अंदर दूसरी फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. रविवार की शाम सात बजे परसुडीह थाना अंतर्गत जमीन कारोबार में वर्चस्व को लेकर दो गुट में चल रहे विवाद में बावनगोड़ा छठ तालाब के पास अपराधियों ने किशोर सिंह सरदार उर्फ चितरु को एक […]

जमशेदपुर : अपराधियों ने मनोबल बढ़ने का परिचय देने 24 घंटे के अंदर दूसरी फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. रविवार की शाम सात बजे परसुडीह थाना अंतर्गत जमीन कारोबार में वर्चस्व को लेकर दो गुट में चल रहे विवाद में बावनगोड़ा छठ तालाब के पास अपराधियों ने किशोर सिंह सरदार उर्फ चितरु को एक गोली मारी. गोली लगने के बाद भाग कर किशोर बामनगोड़ा चौक स्थित पेड़ से जा टकराया और वहां से दोस्त को फोन कर बुलाया.
इसके बाद साथी जितू उसे इलाज के लिए पुलिस की गाड़ी से टीएमएच ले गया. किशोर सिंह को पीठ में बायीं तरफ गोली लगी है. गोली फंसी हुई है. चिकित्सकों द्वारा गोली निकालने का प्रयास किया जा रहा है. इधर जांच में जुटी पुलिस ने घटनास्थल से एक लावारिश एक्टिवा स्कूटी बरामद की है. पुलिस ने घटना के संबंध में जाेजोबेड़ा महतो होटल से दुबराज नाग समेत चार युवकों को हिरासत में लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >